फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड: परीक्षा के पहले दिन ही 654 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Mon, 03 Jul 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
केपी इंटर कॉलेज से डीएलएड की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई। शहर के छह केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा के पहले दिन ही 654 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 321 और दूसरी पाली में 333 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


पहली पाली में हुई परीक्षा के लिए 2,479 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि परीक्षा में 2,158 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 321 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 2,501 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 2,168 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 333 अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने शहर के जीआईसी, जीजीआईसी, केपी इंटर कॉलेज, लोक मान्य तिलक इंटर कॉलेज, अबुल कलाम आजाद कॉलेज और पीबी इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर नकल विहीन परीक्षा होने का दावा किया है। इधर, प्रभारी डीआईओएस एसपी द्विवेदी और प्रधानाचार्य विंध्याचल सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकल विहीन परीक्षा कराने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें