फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दिशा की बैठक में गूंजा भ्रष्टाचार का मुद्दा, गुस्साए जनप्रतिनिधि

Mon, 03 Jul 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना व विकास कार्यों में भ्रष्टाचार मुद्दा छाया रहा। विकास भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रतापगढ़ के सांसद संगमलाल गुप्ता ने की।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धांधली का आरोप लगाया। सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर ने कहा कि जो नई नगर पंचायतें गठित हुई हैं, उसमें आवास योजनाओं के सत्यापित लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराई जाए। सांसद संगमलाल गुप्ता ने सप्ताह भर के अंदर सभी लाभार्थियों की सूची जनप्रतिनिधियों को मुहैया कराने को कहा।



सांसद और विधायकों ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम की समीक्षा में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक ही लाभार्थी की कई बार शादी कराकर योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। इसमें विभागीय कर्मचारी भी संलिप्त हैं। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन

संडवा चंडिका विकास खंड में बिना क्षेत्र पंचायत की बैठक कराए ही अनुमोदन प्राप्त कर 2018-19, 2019-20 तथा 2020-21 की विकास कार्य कराने का मामला गूंजा। सांसद ने जांच कराकर कार्रवाई करने को कहा है।
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा में प्रगति खराब मिलने पर सांसद ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया कि जब तक काम दुरुस्त न हो जाए, एनओसी और भुगतान न करें।
बैठक में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, विधायक रानीगंज डाॅ. आरके वर्मा, विधायक पट्टी राम सिंह, डीएम प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, एसपी सतपाल अंतिल, सीडीओ ईशा प्रिया, एमएलसी प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, लालसाहब सिंह, देशराज सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें