फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकवा-आजमगढ़ मार्ग ध्वस्त, दुर्घटनाओं की बाढ़

Thu, 29 Jan 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ढकवा बाजार से इब्राहिमपुर मार्ग टूटकर गड्ढाें में तब्दील हो चुका है। इस मार्ग पर ही प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है। वहां शनिवार व मंगलवार को लोग दर्शन को आते रहते हैं। सड़क टूट जाने से सूरापुर शाहगंज व आजमगढ़ तक के यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ढकवा बाजार से एक मार्ग गोमती नदी को बार करते हुए आजमगढ़ तक के लिए बना है। सड़क की हालत इन दिनों बदतर हो गई है। सड़क पर वाहनों की बात दूर पैदल चलना दूभर हो गया है। सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन


इनमें आए दिन छात्र गिरकर जख्मी हो जाते हैं। सड़क से ही प्रसिद्ध पौराणिक धाम विजेठुआ भी जुड़ा है। वहां प्रतापगढ़, जौनपुर व सुलतानपुर के लोग शनिवार और मंगलवार को इसी रास्ते से दर्शन करने जाते हैं। इन लोगों सड़क टूटने  से आए दिन दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आस-पास गांवों के सभाजीत यादव, गुड्डू मिश्र, राजेश तिवारी, जीतलाल मोदनवाल, राजबहादुर यादव, अजय सिंह ने सड़क मरम्मत के लिए पूर्व में कई प्रार्थना पत्र उच्चाधिकारियों को दिए हैं। सड़क न बनने से लोगों में खासा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें