फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सपा आई रे का गाना नहीं बजाने पर तोड़ा डीजे, संचालक को पीटा

Thu, 08 Jun 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहड़ौर के अतरसंड में बरात में शामिल युवकों की मांग के बाद भी सपा आई रे का गाना न बजाने पर बरातियों ने डीजे तोड़कर संचालक को पीटा। इससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

अतरसंड के रहने वाले रामदीन यादव के घर मंगलवार की शाम पट्टी कोतवाली के ढंढोर से बरात आई थी। रात में द्वारचार के दौरान बरात में शामिल कुछ युवकों ने सपा के गानों को बजाने की फरमाइश की, लेकिन डीजे संचालक ने मना कर दिया।
इसके बाद भी कुछ युवक डीजे संचालक पर दबाव डालते रहे। कहासुनी के बीच कुछ युवकों ने डीजे संचालक सुभाष गुप्ता की पिटाई कर दी। कुछ डीजे तोड़ने लगे। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर कोहड़ौर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कोहड़ौर प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें