फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दिवाली की तैयारी तेज, रंग-रोगन से चमकने लगे घर

Mon, 02 Nov 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कचहरी के समीप पेंट की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
दिवाली नजदीक आते ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। घरों को सजाने-संवारने के लिए लोग साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन कराने में जुट गए हैं। इसके चलते पेंट और पेंटिंग से जुड़ी सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन

इस बार घरों की सजावट में पेंट के साथ वॉलपेपर का भी खूब चलन देखने को मिल रहा है। लोग अपने घरों के कमरों और दुकानों को आकर्षक लुक देने के लिए नए रंगों और डिजाइन वाले वॉलपेपर पसंद कर रहे हैं।
दुकानदारों के मुताबिक इन दिनों लाइट और डार्क शेड्स के कॉम्बिनेशन वाले रंगों की मांग अधिक है।पेंट दुकानदार संदीप मौर्या ने बताया कि बाजार में वॉलपेपर 300 से 700 रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

पुट्टी की एक बोरी 620 रुपये और व्हाइट सीमेंट 25 किग्रा की बोरी 480 रुपये में बिक रही है। पुताई करने वाले ब्रश की कीमत 50 से 200 रुपये तक है। पेंट व्यापारी आकाश उमरवैश्य ने बताया कि वाटर पेंट 220 से 650 रुपये प्रति लीटर और ऑयल पेंट 280 से 320 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध है।
दिवाली को लेकर लोग घरों की सजावट पर खास ध्यान दे रहे हैं। बाजार में बढ़ती ग्राहकों की भीड़ से व्यापारियों को आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
नहीं मिल रहे मजदूर
दिवाली पर रंगाई-पुताई कराने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। जिले में करीब 260 पेंट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन कामगार नहीं मिल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में धान की कटाई-मड़ाई के चलते चौक घंटाघर पर मजदूरों का टोटा है। उपलब्ध मजदूर दो-तीन घरों में ठेके पर काम कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को आम दिनों से अधिक मजदूरी देनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें