फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक की टक्कर से घायल दिव्यांग की उपचार के दौरान मौत

Sun, 02 Jul 2023 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घुइसरनाथ धाम। बाइक की आमने सामने की टक्कर में घायल दिव्यांग की प्रयागराज में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के थरिया गांव निवासी दिव्यांग राहुल वर्मा शुक्रवार को पत्नी व बच्चों के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रहा था। देऊम-थरिया मार्ग पर सामने से आ रहे बाइक सवार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे प्रयागराज की एसआरएन रेफर किया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई और शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सांगीपुर एसओ मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें