पट्टी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक की पत्नी को तीसरी मंजिल से नीचे फेंकने की आरोपी। संवाद
भरोखन में तीन दिन पहले प्रेमिका ने घर में घुसकर किया था हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। कोतवाली के भरोखन गांव में जबरन घर में घुसी प्रेमिका ने युवक की पत्नी को विवाद के दौरान मकान की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्षेत्र के भरोखन निवासी चमेला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि बृहस्पतिवार की शाम कंधई थाना क्षेत्र के उतरास गांव निवासी काजल वर्मा उसके विवाहित पुत्र पर जबरन विवाह का दबाव बनाते हुए घर में घुस गई। बहू सीता देवी से विवाद के दौरान उसे धक्का देकर तीसरे मंजिल से नीचे गिरा दिया था। इस मामले में पुलिस ने काजल के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। चौकी प्रभारी रूर वारिज ने चमेला देवी के घर से ही आरोपी युवती काजल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।