फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शूटिंग बॉल स्टेट चैंपियनशिप में जिले को मिला तीसरा स्थान

Fri, 09 Oct 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
रानीगंज में शूटिंग बॉल प्रतियोगिता से प्रतिभाग कर लौटे ​खिलाड़ी। कोच
विज्ञापन
लखनऊ में बुधवार को आयोजित जूनियर वर्ग की शूटिंग बॉल स्टेट चैंपियनशिप में प्रतापगढ़ जिले के बालक और बालिका दलों ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

बालिका टीम ने लखनऊ को 16-14 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालक टीम ने प्रयागराज को 7-16 से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर शूटिंग बॉल एसोसिएशन प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष सूरज त्रिपाठी, सचिव बृजेश यादव, कोच मोइन खान, संरक्षक पंकज मिश्रा ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
बालिका टीम की कप्तान साक्षी पटेल थीं। टीम में प्रिया यादव, तनिष्का, अंजलि, सेजल गुप्ता, पुष्पांजलि, तृप्ति, वसुंधरा, अनुष्का, साक्षी यादव और सौम्या यादव शामिल थीं। बालक टीम के कप्तान सौभाग्य और उप-कप्तान अनुराग सिंह थे। इस टीम में अंकित यादव, आयुष यादव, राज यादव, राघवेंद्र, मानस गुप्ता, अर्जुन यादव, संस्कार सिंह, साहेबे आलम, शहरेयार और अनुभव सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें