पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 21 अक्तूबर को होगा। ट्रायल दोपहर तीन बजे से मीराभवन स्थित स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों को 22 अक्तूबर को प्रयागराज में मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा। वहां से चयनित खिलाड़ी 23 से 29 अक्तूबर तक सुखदेव पहलवान स्टेडियम आजमगढ़ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी प्रभारी क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने दी है। संवाद