स्थानांतरित जिला जज राजीव कमल पांडेय को विदाई देते अधिवक्ता। अधिवक्ता
जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पांडेय के स्थानांतरण पर बुधवार को न्यायालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उनके कार्यों की सराहना की गई। विशेष लोक अभियोजक महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था के बेहतर संचालन के साथ न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने में जनपद न्यायाधीश की अहम भूमिका रही। इस दौरान अधिवक्ता व कर्मचारी मौजूद रहे।