हथिगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सुंदर लाल पुष्पाकर के बेटी की शादी प्रयागराज के कौड़िहार बाजार अटरामपुर निवासी प्रदीप पुष्पाकर के साथ तय हुई थी। मंगलवार को जब कौड़िहार से बरात शाहपुर गांव पहुंची तो रात डीजे पर नाचने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने बरातियों के दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ की। मारपीट होता से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को धमकी देते वहां से निकल गए। हथिगवां एसओ नंदलाल ने घटना की जानकारी से इन्कार किया।