कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास निवासी रामनेवाज वर्मा और बाबूलाल वर्मा के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बाबूलाल वर्मा का आरोप है कि पड़ोसी रामनेवाज ने जबरन रास्ता बंद कर दिया। बृहस्पतिवार को बारिश का पानी खेत में भरने से नाराज पड़ोसी ने जेसीबी से खोदाई शुरू कर दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसका वीडियो वायरल हुआ। हालांकि वायरल वीडियो पुष्टि नहीं है। पुलिस ने तहरीर पर बाबूलाल समेत 14 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई से आक्रोश है। सीओ पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।