फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अब सीधे होगा दाखिला

Sat, 08 Oct 2016 12:06 AM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
MPhil admission 2016 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिला लेने की सोच रहे छात्र-छात्राओं को इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय ने राहत दी है। अब उन्हें इंट्रेंस एग्जाम के लिए तैयारी करने की जरूरत नहीं होगी। आवेदन कम प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय ने सीधे प्रवेश लेने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय ने सभी अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित होने वाले प्रोफेशन कोर्सेज के लिए आनलाइन आवेदन मांगा था। साथ ही आवेदकों को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला दिए जाने की बात कही थी। छात्र-छात्राओं ने एलएलबी, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, बीसीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन सितंबर माह में किया था, लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा कालेजों में निर्धारित सीटों की तुलना में कम आवेदन प्राप्त होने पर प्रवेश परीक्ष की बाध्यता को हटा दिया गया।

साथ ही छात्र-छात्राओं को कालेजों में सीधे संपर्क कर दाखिला लेने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को राहत मिली है। अब उन्हें प्रवेश परीक्षा के बगैर दाखिला मिल सकेगा।
विज्ञापन

 खास बात यह है कि जिले में बीलिब, बीपीएड, एलएलबी की ही व्यवस्था है। अन्य कोर्सों में दाखिला लेने के लिए छात्र-छात्राओं को दूसरे जिले के कालेजों में प्रवेश लेना होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजय कुमार के मुताबिक आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को पहले दाखिला दिया जाएगा। उसके बाद ही महाविद्यालय की खाली सीटों पर अन्य छात्र-छात्राओं का दाखिला होगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें