फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाई को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खाना फेंकने को लेकर शुरू हुए विवाद में सगे भाई ने युवक को पीटकर मार डाला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नशे का आदी था। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के शाहपुर फूलपुर निवासी रामचंद्र वर्मा (32) पुत्र लहुरी मंगलवार की शाम कहीं से घर आया। पुलिस के अनुसार वह नशे में धुत था। उसने खाना मांगा। छोटे भाई किशन कुमार उर्फ कृष्ण कुमार ने उसे खाना लाकर दिया। खाना खाने के बजाए रामचंद्र अपने भाई को भला-बुरा कहने लगा। कुछ देर बाद खाना उठाकर फेंक दिया। इसके बाद छोटे भाई से बीड़ी जलाने के लिए माचिस मांगी। इस पर उसने इनकार कर दिया। यह सुनते ही रामचंद्र ने अपने छोटे भाई को कई थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन

इससे गुस्से में आए छोटे भाई किशन कुमार ने बगल में रखा डंडा उठाया और उसी से रामचंद्र पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे मां-बाप ने दोनों को किसी तरह अलग किया। बाद में परिवार के लोग रामचंद्र को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आए। जहां भोर में रामचंद्र की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामचंद्र मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। शादी के बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। कोहड़ौर थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता लहुरी की तहरीर पर किशन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें