कचहरी में मांगो को लेकर हड़ताल कर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
दिल्ली में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच झड़प में घायलों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई सहित अन्य मांगों को लेकर अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने चेताया कि जब तक साथियों को न्याय नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
दिल्ली में वकीलों पर लाठियां भांजने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्र्रवाई की मांग जिले के अधिवक्ताओं ने की है। न्यायिक कार्य से विरत रहने वाले अधिवक्ताओं ने कचहरी में जुलूस निकाला और नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि जिले में भी अधिवक्ताओं का अपहरण और हत्या की जा रही है, मगर पुलिस कार्रवाई करने के बजाए आरोपियों का बचाव कर रही है। इस मौके पर अध्यक्ष लीलाधर दूबे, महामंत्री शेष बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।