फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.27 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ी महंगाई की मार

विज्ञापन
gas cylinder
विज्ञापन
घरेलू रसोई गैस 144 और कामर्शियल सिलेंडर के दामों में 225 रुपये की अचानक वृद्धि होने से लोग हैरत में हैं। मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर 765.50 रुपये में बिक रहा था, वही बुधवार को 910 रुपये में बिका। कामार्शियल सिलेंडर मंगलवार को 1352 रुपये में बिका था, वहीं बुधवार को 1577 रुपये उपभोक्ता देने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आते ही घरेलू और कामर्शियल गैस सिलेंडर का दाम अचानक बढने से लोग हतप्रभ हैं। जानकारों की मानें तो गैस के दाम में अभी तक दो बार बढ़ोतरी हुई होती, मगर दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते केंद्र सरकार की हरी झंडी नहीं मिली थी। बुधवार को रसोई गैस के दाम में इतनी अधिक बढ़ोतरी होने से महिलाएं दु:खी हैं। वह रसोई गैस के दाम में कमी होने का इंतजार कर रही थीं, मगर अचानक गैस के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है।
जिले में घरेलू रसोई गैस के उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 4,27,456 है। इससे जिले के उपभोक्ताओं को प्रति सिलेंडर 61,55,664 रुपये अतिरिक्त का भुगतान करना होगा। हालांकि उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर देखने को नहीं मिलेगा, इसकी वजह यह है कि बढ़ा हुआ दाम सब्सिडी के साथ वापस आ जाएगा। हालांकि जिन लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही है, उनके लिए गैस सिलेंडर खरीदना भारी पड़ेगा। कामर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल और रेस्तरां का खाना महंगा होगा।
विज्ञापन

अब 302 रुपये मिलेगी सब्सिडी
जिले के गैस उपभोक्ताओं को 302 रुपये सब्सिडी के रूप में मिलेंगे। अभी तक उपभोक्ताओं को 158 रुपये सब्सिडी मिलती थी, मगर अब 144 रुपये बढ़ाकर 302 रुपये मिलेगी। मगर पहले उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए 910 रुपये चुकता करने होंगे।
पछता रहे सब्सिडी छोड़ने वाले उपभोक्ता
गैस सब्सिडी छोड़ने वाले उपभोक्ता अब पछता रहे हैं। गैस के दाम में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। ऐेसे में वह सब्सिडी लेने के लिए परेशान हैं। मगर इंडियन आयल सब्सिडी वापस करने को तैयार नहीं हैं।
बगैर लिंकअप कराए खाते में आती है सब्सिडी
सब्सिडी खाते में आ रही है या नहीं। इसे लेकर अधिकांश उपभोक्ता संशय में रहते हैं। दरअसल, होता यह है कि उपभोक्ताओं ने अपना खाता कई बैंकों में खोलवा रखा है। अंतिम बार जिस खाते में आधार लगाया है, उस खाते में ही सब्सिडी पहुंच रही है। मगर उपभोक्ता इससे अनभिज्ञ होता है और वह सोचता है कि सब्सिडी नहीं आ रही है।
घरेलू और कामर्शियल गैस के दाम में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। उपभोक्ता बढ़ी हुई जो धनराशि चुकता करेगा, उसे सब्सिडी के तौर पर लौटा दी जाएगी। नीरज कुमार, सेल्स आफीसर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें