फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: महाराष्ट्र की धूपबत्ती से महकेंगे देवी पंडाल

विज्ञापन
नवरात्र की तैयारी में दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में मां दुर्गा की आकर्षक मूर्तियों से लेकर पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। इस बार महाराष्ट्र की धूपबत्ती से देवी पंडाल महकेंगे। कोलकाता से आईं मूर्तियां और अहमदाबाद के सजावटी सामानों से बाजार गुलजार हैं।
विज्ञापन

आंबेडकर चौराहा, श्रीराम तिराहा, बाबागंज, बेल्हा देवी धाम और चिलबिला समेत प्रमुख बाजारों में नवरात्र की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ी है।

व्यापारी मनीष गुप्ता ने बताया कि दुकान पर कोलकाता से मंगाई गई देवी मूर्तियां 100 से 2500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। महाराष्ट्र की धूपबत्ती की कीमत 50 से 200 रुपये तक है। चुनरी 30 से 150 रुपये तक में मिल रही है।

दुकानदार यादवेंद्र पुष्पाकर ने बताया कि मिट्टी के कलश 40 से 50 रुपये में उपलब्ध हैं। नवरात्र की साधारण पूजा सामग्री करीब 500 रुपये में तैयार हो जाती है। त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजारों में खरीदारी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें