फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज में बढे़ंगी नागरिक सुविधाएं

Sat, 25 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज को टाउन एरिया घोषित किए जाने से लोग गदगद हैं। टाउन एरिया होने से यहां के लोगों को शहरी तर्ज पर बिजली, पानी और सड़क की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही यहां का प्रशासनिक कद भी बढ़ेगा। बिजली, पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे लालगंजवासियों को अब काफी राहत मिलेगी। बता दें कि अभी तक इस इलाके का विकास पंचायत की तर्ज पर होता रहा है। बिजली, सड़क, अस्पताल के साथ ही अन्य सुविधाएं लोगों को मिल रही हैं, लेकिन टाउन एरिया घोषित होने से अब यह सुविधाएं शहरी तर्ज पर लोगों को मिल सकेंगी। इसके साथ ही इलाके की तरक्की भी तेजी से होगी। आबादी के हिसाब से कस्बे को वार्ड में विभाजित किया जाएगा। जिससे यहां का राजनैतिक कद और बढ़ेगा। वार्डों में सभासद और चेयरमैन के चुनाव होंगे। साथ ही प्रशासनिक कार्यालय भी खुलेंगे।
विज्ञापन


वहीं लालगंज को टाउन एरिया घोषित किये जाने से यहां के लोगों ने उसका स्वागत किया है। वकील, व्यापारी और क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष जताया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि उनको बहुत दिनों से यहां पर शहर की सुविधा का इंतजार था। टाउन एरिया घोषित किये जाने से नगर पंचायत की सुविधा मिलेगी। व्यापारियों का कहना है कि उनको बेहरत बिजली मिलेगी। इससे उनका व्यवसाय बढ़ेगा। इस अवसर पर केडी मिश्रा, सूबेदार देवेंद्र सिंह, बीएन सिंह, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, संतोष द्विवेदी, बृजेश द्विवेदी, रमाशंकर तिवारी, सैयद शफीक, अजय शुक्ला, छवि नारायण सिहं, गीता सिंह,संतोष पांडेय, सत्येश सिंह विकास मिश्रा आदि ने सांसदऔर विधायकके प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें