जिला सहकारी बैंकों में तहसील स्तर पर व्यवसाय विकास कमेटी गठित करने का फैसला किया गया है। मंगलवार को प्रबंध समिति की बैठक में महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना लागू करने पर मुहर लगी।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डा.केएन ओझा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले की बैंक शाखाओं को क्रियाशील करने का फैसला किया गया। अध्यक्ष की ओर से बैंक का कारोबार बढ़ाने के लिए व्यवसाय विकास कमेटी गठित करने पर सभी सदस्यों ने मुहर लगाई। उन्होंने मासिक रूप से व्यवसाय की समीक्षा करने और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। ऋण विविधीकरण की विभिन्न योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को लाभ पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में उपसभापति कृष्ण प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, विजयराज सिंह, निशाकांत ओझा, गिरिजादेवी, प्रभाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।