फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाही के बाद भी खुले स्कूल

Mon, 12 Jan 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम अमृत त्रिपाठी ने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कक्षा एक से बारह तक के स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है। इसके बावजूद जिले में कई स्कूल खुले रहे। डीएम ने ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन


सोमवार को तहसीलदार सदर चंद्रेश सिंह सुबह इलाहाबाद हाईवे स्थित स्कूलों के खुले होने की जानकारी पर निकल पड़े। कुसुमी क्रासिंग स्थित सरोजनी इंटरमीडिएट कॉलेज में बच्चों की भीड़ दिखी तो वहां पहुंच गए। कालेज संचालक को फटकार लगाते हुए अपनी मौजूदगी में बंद कराया। राजगढ़ स्थित एक कोचिंग सेंटर भी बंद कराया। तहसीलदार सदर चंद्रेश सिंह ने बताया कि मनाही के बाद भी स्कूल खोलने वाले संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें