फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेपटरी कोच की हुई जांच, डीआरएम के पास पहुंची रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल रोड क्राॅसिंग के समीप बीते मंगलवार भोर में हुई ट्रेन दुर्घटना की जांच रिपोर्ट वाराणसी कार्यशाला डीआरएम के पास पहुंच गई।डीआरम ने ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार करने वाले सभी कर्मचारियों को तलब कर लिया है। दोपहर 12 बजे से खबर लिखे जाने तक बारी-बारी एक-एक कर्मचारियों से पूछताछ होती रही। सभी कर्मचारियों की दिल की धड़कनें बढ़ती ही जा रही है। आखिर में किस पर डीआरएम का गाज गिरेगा। रिपोर्ट क्या आया है इसे बताने से डीआरएम इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार भोर में 5.33 बजे मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन के यार्ड में खाली रैक की शंटिंग कराई जा रही थी। चिलबिला की ओर ले जाते समय जेल रोड क्राॅसिंग के पास पीछे से एसी कोच व अनारक्षित कोच पटरी से उतर गए। सूचना पर डीआरएम एचएम शर्मा पहुंचकर मामले की जांच की। सिग्नल, ट्रैक मरम्मतीकरण और इलेक्टि्रकल विभाग के साथ लोको लाबी के अफसरों से ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार करने के साथ ही डीआरएम ने जांच के लिए रैक के पहिए को वाराणसी कार्यशाला भेजवाया था। शनिवार को जांच करने के बाद अफसरों ने रिपोर्ट तैयार कर डीआरएम के पास भेज दिया। डीआरएम ने लोको इंस्पेक्टर अनिल शुक्ल, पीडब्लूआई अजय आंनद, सीएंडओ के एसएससी वीवी शुक्ला, टीआई राजेश कुमार और एसएससी सिग्नल शिव प्रसाद पांडेय को लखनऊ तलब कर लिया। शनिवार दोपहर 12 बजे सभी कर्मचारी डीआरएम कार्यालय पहुंच गए। पौने सात बजे तक डीआरएम बारी-बारी से पूछताछ करते रहे। डीआरएम ने बताया कि जो भी रिपोर्ट वाराणसी से आई है उसे सार्वजनिक करना उचित नहीं है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें