फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता का बयान लेने पहुंचीं डिप्टी एसपी

विज्ञापन
Deputy SP reached to take statement of rape victim
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता का बयान लेने पहुंचीं डिप्टी एसपी
विज्ञापन

तीन घंटे तक अस्पताल में की पूछताछ, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। दुष्कर्म पीड़िता का बयान लेने के लिए बुधवार को मंडलीय अभिसूचना अधिकारी प्रयागराज श्वेता आशुतोष ओझा जिला अस्पताल पहुंचीं। मेडिकल वार्ड में भर्ती पीड़िता का करीब तीन घंटे तक बयान लिया। साथ ही अब तक हुई कार्रवाई की बाबत जानकारी ली।
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला के पति ने गांव के ही न्यायालयकर्मी अतुल पांडेय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पति की शिकायत पर पुलिस ने अतुल पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया। पीड़िता की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात हैं। महिला के पति ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि उसके मामले में पुलिस लीपापोती करती है तो वह पत्नी के साथ आत्मदाह कर लेगा। पुलिस अफसरों के आदेश पर मामले की जांच चल रही है। बुधवार को मंडलीय अभिसूचना अधिकारी प्रयागराज श्वेता आशुतोष ओझा प्रकरण की जानकारी लेने पहुंचीं। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में करीब तीन घंटे तक पीड़िता से घटना की जानकारी ली। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

पुलिस नहीं दर्ज कर रही मुकदमा
प्रतापगढ़। सांगीपुर के देऊम पश्चिम निवासी छोटेलाल रजक ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के लोगों ने रंजिश में उसे 9 अक्तूबर को ब्लाक परिसर में मारापीटा। उसकी शिकायत के बाद भी सांगीपुर पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। वह कार्रवाई के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रही है।
बदमाशों ने बाइक सवार से दस हजार लूटे
रखहा। बाइक सवार से बदमाशों ने दस हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की छानबीन करती रही। कंधई थाना क्षेत्र के लौवार निवासी शुभम सरोज पुत्र सुरेेश सरोज बुधवार दोपहर बनी तेरहमील स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गया था। रुपये निकालने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। नहर की पटरी के करीब पहले से एक बाइक पर खड़े तीन बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया। मारपीट कर उसके पास रहे दस हजार रुपये छीनकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन

मुर्गी के विवाद में पिता-पुत्र को पीटा
रानीगंज। मुर्गी के विवाद में पड़ोसियों ने पिता-पुत्र को पीट कर घायल कर दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के विष्णु कला निवासी मोहम्मद खलील (50) का पड़ोसी से दरवाजे पर मुर्गी जाने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। विवाद के दौरान पड़ोसी खलील को पीटने लगे। पिता को पिटते देख बेटा तबरेज बचाने दौड़ा। हमलावरों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर विवाद शांत कराया। मारपीट में घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें