फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: प्रतापगढ़ में युवती की मौत के बाद बवाल, पथराव में सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Fri, 28 Mar 2025 12:05 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ के रानीगंज में अस्पताल में काम कर रही युवती की मौत के बाद जमकर बवाल हो गया। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। इसको लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया तो ग्रामीण उग्र हो गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
1 of 10
Pratapgarh - फोटो : अमर उजाला
रानीगंज के दुर्गागंज बाजार में शुक्रवार को एक युवती की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर लाठी चलाने के बाद स्थिति बेकाबू हो गई। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

दुर्गागंज बाजार की एक युवती पास के ही मां मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर काम करती थी। उसकी रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। इसको लेकर अस्पताल पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणो पर लाठी चार्ज  कर दिया। इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई।
विज्ञापन

2 of 10
इसी अस्पताल में काम करती थी युवती। - फोटो : संवाद।
दुर्गागंज में स्थित मां मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में युवती काम करती थी। उसकी रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत के बाद ग्रामीण उग्र हो गए। 
विज्ञापन

3 of 10
सड़क पर शव रखकर चक्काजाम करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। इसको लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। 

4 of 10
मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात। - फोटो : संवाद।
भीड़ को उग्र देखते हुए कई थानों की फोर्स बुला ली गई। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। 
विज्ञापन

5 of 10
घटना के बाद बाजार में सन्नाटा। - फोटो : संवाद।
बवाल के बाद दुर्गागंज बाजार में सन्नाटा छा गया। दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं।
विज्ञापन

6 of 10
अस्पताल के बाहर फोर्स तैनात। - फोटो : संवाद।
एहतियात के तौर पर अस्पताल के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन

7 of 10
अस्पताल के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है। - फोटो : संवाद।
अस्पताल के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है। 

8 of 10
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। - फोटो : संवाद।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

9 of 10
घटना के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। - फोटो : संवाद।
घटना के बाद भीड़ उग्र हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन

10 of 10
रानीगंज के सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा मौके पर पहुंचे। - फोटो : संवाद।
घटना के बाद रानीगंज के सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। 

संबंधित वीडियो-





पढ़ें- Prayagraj : एक मई से शुरू होगा मुंगरा बादशाहपुर बाईपास का निर्माण, नितिन गडकरी करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें