घूस लेने का है आरोप
प्रतापगढ़। सीएमओ कार्यालय में दो सौ रुपये घूस लेने के आरोपी डिप्टी सीएमओ का तबादला कोहड़ौर सीएचसी में कर दिया गया है। अब वह अपने जूनियर के अधीन बतौर मेडिकल ऑफिसर काम करेंगे।
सीएमओ कार्यालय में डिप्टी सीएमओ के 11 पद हैं। चार की तैनाती हुई थी। इनमें से एक डॉ. आरपी गिरि का दो सौ रुपये घूस मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उनका तबादला कर दिया गया। यहां के मेडिकल ऑफिसर को सीएचसी अधीक्षक का चार्ज दे दिया गया है। ऐसे में अब जूनियर के नीचे डिप्टी सीएमओ को काम करना होगा।
दूसरे डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार का भी तबादला कुंडा कर दिया गया है। हालांकि यह जूनियर के अधीन काम नहीं करेंगे। संवाद
डिप्टी सीएमओ के खिलाफ जांच चल रही है। इसीलिए उन्हें कोहड़ौर सीएचसी भेजा गया है। जांच पूरी होते ही वापस बुला लिया जाएगा।
- डॉ. जीएम शुक्ल, सीएमओ