फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद डेंगू का वार, टूटा पांच साल का रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बाद डेंगू के वार ने हैरान कर रखा है। शुक्रवार को जिले में 25 डेंगू पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। अब तक कुल मरीजों की संख्या 168 पहुंच गई है, जो पांच वर्षों में सबसे अधिक है। इनमें नौ मरीजों की जान भी जा चुकी है। शुक्रवार को मिले संक्रमितों में छह मरीज शहर के तो बाकी ग्रामीणांचल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीएम शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मानधाता की रहने वाली 40 वर्षीय सलमा बानो बुखार से पीड़ित थी। पहले किसी डॉक्टर से इलाज करवा रही थी। आराम नहीं मिला तो परिजन उसे प्रयागराज लेकर चले गए। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
कुंडा के किलहना निवासी राधा देवी 40, संग्रामपुर के हिसामपुर निवासी प्रभाकर 40, पट्टी के सलाहपुर निवासी लाल साहब 16, लालगंज के कटैया निवासी राहुल पांडेय 22, कोहड़ौर के रवि गुप्ता 20, लालगंज के अमावा निवासी श्यामकली 40 की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

वहीं बेगमवार्ड के रेहान 22, जोगापुर की कृतिका 21, करनपुर के संजय कुमार 30, आजाद नगर निवासी विद्युतराज 20, मोहम्म्द मुर्तजा 36, चिललिबा के राजिया बानो 30, अजीत नगर के सुफियान 15 समेत 25 लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। सभी को बुखार के साथ डेंगू के लक्षण थे। किट से जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद पुष्टि के लिए सभी की एलाइजा जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ ने बताया कि डेंगू संक्रमित मिलने वाले मरीजों के घर पर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड फुल
डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के डेंगू वार्ड फुल हो गया है। प्राचार्य और सीएमएस ने एक नया वार्ड तैयार कराया है। नए मरीजों को नए वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं सीएचसी और पीएचसी में अब तक डेंगू वार्ड ही तैयार नहीं हो सका है। वहीं वार्ड में भर्ती मरीजों को खुद ही स्वास्थ्य विभाग डेंगू पॉजिटिव नहीं मान रहा है। विभाग के रिकार्ड में इनमें से कुछ ही डेंगू बल्कि अन्य मरीजों को सामान्य बताकर इलाज किया जा रहा है।
बढ़ रहे डेंगू के मरीज, अब शुरू हुई फॅागिंग और दवा का छिड़काव
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में डेंगू मरीजों की संख्या डेढ़ सौ के पार पहुंच गई तब कहीं जाकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की नींद टूटी। सीएमओ ने टीम बनाकर शहर से लेकर गांव तक डेंगू पॉजिटिव मिले मरीजों के घर पर दवा का छिड़काव के साथ साफ सफाई शुरू कराई है।
नगर पालिका के साथ नगर पंचायत के कुछ हिस्सों में शाम के बाद फॉगिंग कराई जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की टीम केवल कागजों में एंटी लार्वा का छिड़काव कर वाहवाही लूटने में जुटी है। डॉक्टरों के अनुसार बीमारी के प्रकोप का कारण गंदगी और फॉगिंग का न होना है।
पांच साल में सबसे अधिक मरीज इस बार मिले हैं।
वर्ष संक्रमित
2022- 168
2021 - 119
2020- 05
2019- 105
2018 - 42
शहर से लेकर ग्रामीणांचल के डेंगू संक्रमितों के घर पर टीम भेजकर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। संक्रमितों के परिवार के सदस्यों का सैंपल लिया जा रहा है। फॉगिंग कराई जा रही है। नगर पालिका और जिला पंचायत राज अधिकारी भी सफाई के साथ दवा का छिड़काव और फॉगिंग करा रहे हैं। डा. जीएम शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें