फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न बनने पर फूटा गुस्सा

Fri, 14 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने गुजरने वाली कटरा सड़क की मरम्मत न होने से आक्रोशित व्यापारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन करने के बाद प्रभारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाए जाने की मांग की। लोगों को आरोप है कि सात आठ महीने से लोक निर्माण विभाग निर्माण करवा रहा है। कभी गिट्टी डलवाकर छोड़ देता है तो कभी पानी डाला जाता है। इससे राहगीरों के आवागमन में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


रात तो दूर दिन में लोग गिर कर चोटहिल हो रहे हैं। विभाग के एक अधिकारी और ठेकेदार के विवाद में जानबूझकर सड़क नहीं बनने दी जा रही है। सड़क से उठने वाली धूल से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं पड़ रहा है। जबकि आलाधिकारियों को इसी मार्ग से विकास भवन जाना होता है। लोगों ने चेताया है कि यदि सप्ताह भर के अंदर काम शुरू नहीं हुआ और जल्दबाजी में इस सड़क निर्माण को पूरा नहीं किया जाता है तो सैकड़ों लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस मौके पर अनिल कुमार, शिशिर शुक्ला, विनय सिंह, संतोष तिवारी, पुनीत ओझा, अतुल सिंह, राजेन्द्र मिश्र, नित्यापांडेय, नागेन्द्र मिश्र, हिमांशू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें