फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अंडरपास की मांग को लेकर दूसरे ग्रामीणों का रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जगेशरगंज। जगेशरगंज रेलवे स्टेशन पर दर्जनों लोगों ने एकत्रित होकर बृहस्पतिवार को अंडरपास निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन

जगेशरगंज रेलवे स्टेशन के निकट अंडरपास की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। संडवा चंद्रिका और मंगरौरा ब्लॉक के दर्जनों गांवों के लोग अंडरपास न होने की वजह से परेशान है। बांसी, डुहिया, मझार का पुरवा, हथसारा, मंगापुर, लटकनवा, लोहंग पट्टी, पूरे केवल, चंदूपुर, बासूपुर, बिलहरिया, कंशापुर, गोबरी, पूरे मेहरबान, चंदीपुर गांव के लोगों ने 25 मई को मतदान के बहिष्कार का एलान किया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक अंडरपास बनाने का आश्वास नहीं मिलता है, तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को दर्जनों ग्रामीण रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने पत्र भेजकर चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी को समस्या से अवगत कराया है। इस मौके पर रामदुलार, अमित केसरवानी, शिव बाबू, मुन्ना सिंह, संतोष सोनी, जोखू गुप्ता, पप्पू सोनी, हरिकेश सोनी, विजय कुमार, धनंजय सिंह, शैलेंद्र, सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें