फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आवास पर प्रदर्शन

Tue, 18 Apr 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सड़क निर्माण को लेकर डीएम आवास के सामने धरने पर बैठे लोग।
विज्ञापन
अधर में पडे़ कटरा रोड के निर्माण को लेकर सोमवार को शहरियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम आवास के सामने धरना-प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि तीन के भीतर यदि निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो लोग चक्काजाम करने के लिए बाध्य हाेंगे। धरने में शामिल प्रदीप शुक्ल, अतुल सिंह, राजू काका पिंकू सिंह, पुनीत ओझा ने बताया कि विकास भवन से होकर कटरामेदनीगंज को जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य सालभर पहले से शुरू हुआ था। जर्जर सड़क के निर्माण कार्य से लोग काफी खुश थे। लेकिन निमार्ण कार्य कुछ दूर तक करने के सड़क को यथावत छोड़ दिया गया। धरने में एकजुट होकर लोगों ने चेतवानी दी कि यदि तीन दिन के भीतर सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो लोग चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर राहुल मिश्र, प्रवीण ओझा, चन्दन सिंह, अभिषेक, संजय शर्मा, रामकेश पांडेय, रामदेव यादव, अन्नू तिवारी, बीटू तिवारी, राहुल सिंह, विद्याशंकर तिवारी, राजेन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें