फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय को नए भवन में स्थानांतरित करने की मांग

विज्ञापन
कुंडा दीवानी न्यायालय को नये भवन में ले जाने के लिए भाजपा नेता को ज्ञापन देते अधिवक्ता। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय को नए भवन स्थानांतरित करने और शेड डलवाने की मांग को लेकर अधिवक्ता भाजपा नेता से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। समस्या को लेकर दीवानी के अधिवक्ता मंगलवार को डाकबंगले में आए भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी से मिले। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें बताया कि दीवानी न्यायालय को नए भवन में स्थानांतरित कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

साथ ही उन्हें एक ज्ञापन देकर कहा कि न्यायालय भवन के स्थानांतरण के साथ ही अधिवक्ताओं के लिए शेड बनवाने को शासन से धन मुहैया कराया जाए। नए भवन में अभी अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त शेड का निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में स्थानांतरण के बाद उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
इसके चलते शासन को न्यायालय के स्थानांतरण के साथ ही अधिवक्ताओं के लिए शेड की भी व्यवस्था कराई जाए। भाजपा नेता ने अधिवक्ताओं को जल्द ही शेड निर्माण के लिए शासन से बात करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खुर्शीद आलम, महामंत्री धीरेंद्र यादव, मो.इखलाक, गोविंद शुक्ला, अखिलेश द्विवेद्वी, भूपेंद्र पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें