जेठवारा। स्थानीय बाजार की रहने वाली शशी पांडेय ने अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज को दिए शिकायती पत्र में जेठवारा थानाध्यक्ष के स्थानांतरण की मांग की है। आरोप लगाया कि उसकी बड़ी बहन रेखा ने अपने पति ओम प्रकाश पांडेय व बेटों के साथ मिलकर पिता रमाकांत पांडेय से संपत्ति की वसीयत लिखाने के बाद हत्या कर दी। शिकायत के बाद भी थानाध्यक्ष मामले को टाल रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एडीजी ने पंद्रह दिन के भीतर प्रकरण की जांच सीओ से कराकर रिपोर्ट मांगी है। संवाद
पड़ोसियों ने घर में घुसकर पीटा
प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र के भोजेमऊ निवासी सुशील कुमार मौर्य का आरोप है कि पड़ोसी शरद कुमार मौर्य व अंश मौर्य ने डंडे से उसकी पत्नी संजू देवी व अंशिका मौर्य को पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी हमला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद