फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दिल्ली का सफर होगा आसान, चलेगी एक समर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहालग का दौर चल रहा है। ट्रेनों में बैठने की तो बात दूर खड़े होने की जगह नहीं मिल रही है। लालगंज को मिलाकर प्रतापगढ़ डिपो की 25 बसें लोकसभा चुनाव कराने चली गई हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने मुंबई के बाद अब दिल्ली-वाराणसी समर स्पेशल ट्रेन संचालन शुरू करेगा। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर वाराणसी से दिल्ली को आने-जाने वाली ट्रेनों में पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, नीलांचल, अर्चना, गरीबरथ, न्यू फरक्का एक्सप्रेस का संचालन रेलवे बोर्ड कर रहा है। सहालग का दौर चल रहा है। दिल्ली में रहने वाले लोग वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार सहित घर लौट रहे हैं। इन ट्रेनों के जनरल कोच में बैठने की तो बात दूर खड़े होने भर की जगह नहीं मिल रही है। स्लीपर कोच में 100 से 150 वेटिंग चल रही है।
प्रतापगढ़ से दिल्ली के लिए संचालित निगम की बसें लोकसभा चुनाव कराने चली गई हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। जबकि गर्मी की छुट्टी भी बच्चों की हो गई है। लोग बच्चों को अपने साथ सैर पर निकलने लगे हैं। रेलवे ने यात्रियों की असुविधा को देखते हुए मुंबई से वाराणसी के बाद आनंद विहार से वाराणसी के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि यह ट्रेन 30 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 7.20 बजे वाराणसी से रवाना होगी। रात पौने नौ बजे मां बेल्हादेवी जंक्शन पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बुधवार को शाम 6.15 बजे आनंद विहार से चलकर बरेली, लखनऊ और रायबरेली के रास्ते सुबह छह बजे मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट के बाद वाराणसी के लिए रवाना हो जाएगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें