फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दिल्ली-लखनऊ का सफर हुआ आसान, आज से चलेंगी स्पेशल बसें

Thu, 15 Oct 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने राहत दी है। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी के यात्रियों की सहूलियत के लिए स्पेशल बसों का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू होगा।
विज्ञापन

एआरएम सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि दिवाली पर परदेस से घर आने-जाने में यात्रियों को दिक्कत होती है। अभी तक दिल्ली के लिए निगम की दो बसें चलती थीं, अब संख्या बढ़ाकर पांच कर दी गई है।
कानपुर के लिए तीन, लखनऊ के लिए पांच, वाराणसी के लिए दो और अयोध्या के लिए दो बसें चलेंगी। इससे त्योहार पर घर आने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।

बसों का समय

दिल्ली के लिए - सुबह 4 बजे, 7 बजे, दोपहर 12 बजे, शाम 4 बजे और रात 9 बजे।

कानपुर के लिए - सुबह 5 बजे, 11 बजे, दोपहर 2 बजे, शाम 4 बजे और रात 8 बजे।

लखनऊ के लिए - सुबह 4 बजे, 7 बजे, 11 बजे, दोपहर 1 बजे और दोपहर 3 बजे।

अयोध्या के लिए - सुबह 11 बजे और शाम 4 बजे।

वाराणसी के लिए - सुबह 4 बजे और शाम 5 बजे।

छठ पूजा तक सभी चालकों और परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। जिस मार्ग पर 25 से अधिक यात्री होंगे, वहां पहले बस भेजी जाएगी।-रवींद्र सिंह, आरएम, प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें