फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: होली बाजार में सजी दुकानें, दिनभर लगा रहा जाम

Tue, 07 Mar 2023 08:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के त्योहार के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को शहर के सभी बाजारों में ग्राहकों की आमद बढ़ गई। बाजारों में रंग की दुकान हो या फिर कपड़ों की प्रत्येक दुकान पर खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। वहीं रंग, अबीर, गुलाल की भी दुकानें मोहल्लों में सजी दिखाई दी। बाजार में भीड़ के कारण शहर की सड़कों पर जाम लग गया। पूरे शहर भर में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शहर के चौक घंटाघर, कचहरी रोड, आंबेडकर चौराहा, भंगवा चुंगी, चिलबिला, महुली बाजार आदि बाजारों में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। दुकानों पर दिन भर भीड़ रही। इससे दुकानदारों ने जमकर चांदी कटी। सबसे अधिक भीड़ पंजाबी मार्केट स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर दिखाई दी। वहीं शहर के शॉपिंग मॉलों में त्यौहारी सीजन के चलते ऑफरों की धूम देख बड़ी संख्या लोगों की भीड़ दिखी।
अबीर, गुलाल और रंग की दुकानों पर भी काफी संख्या में ग्राहक देख गए। बाजारों में भीड़ के कारण चौक घंटाघर, भंगवा चुंगी, चिलबिला, आंबेडकर चौरहा, मीराभवन चौराहे पर रुक रुककर जाम लगता रहा। भीड़ के चलते दिन भर पूरा शहर रेंगता हुआ दिखाई दिया। शहर में जाम की स्थिति से उबारने के लिए प्रमुख चौराहों पर यातायात विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद यातायात विभाग भी जाम की समस्या से मुक्ति नहीं दिला सका। रोडवेज बस अड्डे के पास भी दिनभर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें