फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ससुराल से घर आ रहे दामाद की हादसे में मौत,मचा कोहराम

Tue, 07 Mar 2023 08:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघराय। ससुराल से बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद बाइक से घर जा रहे दामाद की हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक बिजली के पोल में टकरा गई थी। सूचना उसके घर और ससुराल पहुंची तो कोहराम मच गया। लोग रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन



बाघराय के रामपुर कोटवा गांव का लालचंद्र गौतम (35) रविवार की शाम प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के पठान का पूरा गांव में ससुराल में आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। वह रात के समय ससुराल से वापस बाइक से घर लौट रहा था। नवाबगंज के आनापुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई थी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिवार के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। रिश्तेदारों ने बताया कि शाम तक शव घर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें