फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आए अधेड़ की मौत, सहमे ग्रामीण

विज्ञापन
death of middle aged people from delhi villagers scared - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पट्टी इलाके के डंड़वा महोखरी गांव में दिल्ली से घर लौटे दिव्यांग अधेड़ की मौत हो गई। इसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सदस्यों और संपर्क में आए 54 लोगों की सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीएचसी बाबा बेलखरनाथधाम क्षेत्र के डंड़वा महोखरी निवासी दिव्यांग अधेड़ की बेटी दिल्ली में रहती है। वह बेटी को लेने के लिए मार्च में ही दिल्ली गया था। लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गया। जून में वह ट्रेन से अपने घर आया। रविवार रात अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। इस पर परिजन पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों सहित 54 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। नोडल अधिकारी डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि दिव्यांग युवक की अचानक मौत पर परिजनों और ग्रामीणों की सैंपलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें