फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का कनेक्शन जोड़ने पोल पर चढ़े प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
जेठवारा थाने के डोमीपुर में करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत के बाद जुटे ग्रामीण। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बिजली मैकेनिक की करंट लगने से मौत, बवाल
विज्ञापन

शव लेकर चली गई जेठवारा पुलिस, आक्रोशित ग्रामीणों ने सीओ को रोका
सड़क पर लगाया जाम, तीन घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर माने ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। बिजली का केबिल जोड़ने के दौरान मैकेनिक करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए शव को कब्जे लेकर थाने चली गई। यह खबर मिलने पर शव घर पहुंचाने की जिद करते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज को ग्रामीणों ने रोक लिया। बाद में भारी फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम ने परिवार के लोगों की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। तीन घंटे तक सीओ लालगंज ग्रामीणों के बीच फंसे रहे।
जेठवारा थाना क्षेत्र के संडवाखास निवासी संजय विश्वकर्मा (27) पुत्र रामकिशोर बिजली मैकेनिक था। शुक्रवार को बिजली की लाइन खराब होने पर पड़ोसी गांव डोंडपुर निवासी सलीम उसे लेकर घर पहुंचा। संजय केबिल जोड़ने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा। अचानक करंट की चपेट में आने से वह नीचे गिर पड़ा। उसकी मौत हो गई। यह देख आसपास के लोग दौड़ पड़ेे। कुछ लोग नाराजगी जताते हुए सलीम को दोषी बताने लगे। जिसके बाद वह मौके से भाग निकला। धीरे-धीरे लोगों का जमघट लगता रहा। सूचना पर पहुंची जेठवारा पुलिस भीड़ का आक्रोश देखते हुए शव लेकर थाने चली गई। इस से ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। ग्रामीणों ने लच्छीनगर और सरायआनादेव मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क पर चारों ओर से झाड़-झंखाड़ रख दिया। सूचना पर सीओ लालगंज रमेशचंद्र मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखते ही ग्रामीणों ने घेर लिया और संजय के शव को गांव में लाने की मांग करने लगे। लोगों ने कहा कि जब तक शव नहीं आता तब तक सीओ यहां से नहीं जाएंगे। मामले की जानकारी होते ही जेठवारा, बाघराय थाने की फोर्स के साथ एसडीएम लालगंज मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों की मांग पूरी करने का भरोसा दिलाते हुए मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की मदद, प्रधानमंत्री आवास व गांव में पट्टा दिलाने के साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। तीन घंटे तक ग्रामीणों के बीच फंसे सीओ लालगंज को लेकर एसडीएम जेठवारा की ओर रवाना हुए। एसओ जेठवारा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रास्ते के फेर में फंसे सीओ लालगंज, हुई तकरार
बिजली मैकेनिक की करंट की चपेट में आने से मौत की खबर मिलने के बाद सीओ लालगंज घटनास्थल की ओर रवाना हुए। जल्दी पहुंचने के चक्कर में संडवा खास होकर डोंडपुर की ओर निकलना चाह रहे थे। संडवा खास पहुंचने पर ग्रामीणों ने सीओ को रोक लिया। ग्रामीणों को सीओ ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। ग्रामीण उन्हें जाने नहीं दे रहे थे। इसे लेकर ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों के बीच तकरार हुई।
अंधेरे में भीड़ होती रही बेकाबू
बिजली मैकेनिक संजय विश्वकर्मा की मौत की खबर मिलते ही लोग उसके घर पहुंच गए। करीब छह बजे लोगों ने जाम लगा दिया। अंधेरा होने पर शरारतीतत्व माहौल खराब करने का प्रयास करने लगे। यह तो गनीमत रही कि गांव के बुजुर्गों ने मामला संभाल लिया।
लोगों का हुजूम घर की ओर आते देख भाग निकला सलीम
बिजली की लाइन ठीक करने पोल पर चढ़े संजय की मौत करंट से होने के बाद लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। लोग सलीम पर जबरन संजय को बुलाकर लाने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताने लगे। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई लोग उत्तेजित होते रहे। इस बीच कुछ लोग सलीम के घर की ओर चल पड़े। जिसे देखकर सलीम अपने परिवार के साथ घर छोड़कर भाग निकला। लोगों को समझाबुझाकर पुलिस वहां से हटाई।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से छिन गया पिता का साया
बिजली मैकेनिक का काम करने वाला संजय विश्वकर्मा अपने परिवार से अलग रहता था। सबसे बड़ा बेटा पांच साल का आकाश है। जबकि दूसरे की उम्र अनूप व बेटी अदिति की उम्र एक वर्ष है। पत्नी रीतू का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हर कोई मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहा। प्रधान ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

जेठवारा थाने के डोमीपुर में करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत के बाद पहुंचे सीओ ग्रामीणों द्?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें