फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ऊंचाई से गिरने से मौत की आशंका सीने और कमर की हड्डी टूटी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज पूरे केशवराय के हॉस्टल लॉन में रविवार की सुबह करीब पांच बजे मिले एमबीबीएस छात्र मिथिलेश (24) के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। दोपहर दो बजे शुरू हुआ पोस्टमार्टम करीब दो घंटे तक चला। इसकी वीडियोग्राफी की गई।
विज्ञापन

इसमें छात्र के सीने और कमर की हड्डी टूटी मिली। नाक से खून निकलने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने आंशका जताई है कि ऊंचाई से गिरने पर छात्र की मौत हुई है। विसरा प्रिजर्व करते हुए रिपोर्ट जांच के लिए लखनऊ भेजी गई है। डॉक्टरों के पैनल में डॉ. जलालुद्दीन, डॉ. रतीश मिश्र, डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
वहीं, कोलकाता से रविवार की देर रात पहुंचे बलिया के मझौआ निवासी पिता राम कविलाश ने साजिश कर हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी। पिता का आरोप है कि बेटा मिथिलेश एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। वह एनॉटमी विषय में अनुत्तीर्ण हो गया था। शनिवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोस्तों ने बताया कि मिथिलेश के कमरे में दीपक सोनकर और धीरेंद्र यादव रहते थे। तीनों अपने सीनियर छात्र चिन्मय के कमरे में पार्टी करने गए। कमरे में पार्टी के बाद चारों दो बाइक से शहर में मौज मस्ती के लिए निकले। मिथिलेश तेज बाइक चला रहा रहा था। उसके साथ बैठा दीपक बाइक से उतर गया।
दीपक सीधे हॉस्टल पहुंच गया। शहर के चौक में भोजन करने के बाद धीरेंद्र और चिन्मय भी हॉस्टल लौट गए। वहां से मिथिलेश अपने सीनियर छात्र प्रियांशु से मिलने राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंचा। दोनों एक साथ गायघाट रोड निवासी जुनैद के पास बाइक से पहुंचे। पांच मिनट तक जुनैद से बातचीत के मिथिलेश रात करीब साढ़े 11 बजे हॉस्टल पहुंचा।
बाइक की चाबी देने के लिए वह चिन्मय के कमरे में गया। उसके बाद सभी फिर से हॉस्टल की पांचवीं मंजिल पर पहुंच गए। अगले दिन रविवार की सुबह करीब पांच बजे छात्र का शव हॉस्टल के लॉन में मिला। पुलिस ने छत से छात्र का चश्मा और मोबाइल भी बरामद किया था। देर रात हॉस्टल पहुंचने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवजीत शर्मा में चिह्नित छात्रों को हॉस्टल छोड़ने से मना किया है। जांच पूरी होने तक सभी छात्रों को हॉस्टल न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। घर के लिए भी छुट्टी नहीं दी जाएगी।
पिता ने लगाया हत्या का आरोप, दी तहरीर

पिता राम कविलाश रविवार की देर रात कोलकाता से प्रतापगढ़ पहुंचे। सुबह नगर कोतवाली पुलिस को बेटे के हत्या की तहरीर दी। पिता का आरोप है कि साजिश करके बेटे की हत्या की गई है। बताया कि बेटे के साथ जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल आरोपियों ने किया था।
छात्रों की होगी काउंसलिंग
हादसे के बाद सबक लेते हुए प्राचार्य डॉ. देवजीत शर्मा ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को कॉलेज परिसर में मनोचिकित्सक की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

चार सदस्यीय टीम आज से करेगी जांच

घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा कमेटी अध्यक्ष नामित किए गए हैं। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमेश पांडेय, प्रोफेसर डॉ. मोना सक्सेना और डॉ. शाहिद सिद्दकी को सदस्य नामित किया गया। कमेटी मंगलवार से जांच करेगी। प्राचार्य ने बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
पिता बोले हॉस्टल में सिर्फ दो कैमरे ही चल रहे थे
बेटे की मौत से गमजदा पिता ने हॉस्टल परिसर में महज दो कैमरे ही संचालित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सभी कैमरे संचालित होते तो घटना की तस्वीर स्पष्ट हो जाती। मेरे बेटे की मौत के कसूरवार सभी के सामने होते।

वर्जन
फॉरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है। छात्रों से भी पूछताछ की गई है। जिन स्थानों पर मिथिलेश गया था, वहां के लोगों से पूछताछ जारी है। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


दीपक भूकर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें