फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से जेठानी की मौत देवरानी भर्ती

Thu, 10 Nov 2016 12:15 AM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
mosquito, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
डेंगू से पीड़ित एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसी अस्पताल में उसकी देवरानी का इलाज चल रहा है।  मानिकपुर पीएचसी से जुड़े मुंदीपुर गांव निवासी मीना (48) पत्नी रामभवन को करीब एक हफ्ते पहले बुखार आना शुरू हो गया था। स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया गया, लेकिन राहत नहीं मिलने पर उसे इलाहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज चल ही रहा था।
विज्ञापन




इसी बीच  उसकी देवरानी नीतू वर्मा (30)  पत्नी मुरारी की भी तबीयत खराब हो गई। उसे भी उसी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। परिजनों का कहना है कि जांच में दोनों को डेंगू होने की पुष्टि हुई। मंगलवार रात में मीना की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से गांव के लोगों में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें