फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: समय सीमा समाप्त, तैयार नहीं हो सका छितपालगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 25 Jul 2023 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास परिषद को मार्च 2022 में भवन तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को करना था हस्तांतरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानधाता। समय सीमा बीते एक साल हो चुका है, लेकिन अभी तक कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद छितपालगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को तैयार कर विभाग को हस्तांतरित नहीं कर सका।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2014 में मानधाता के छितपालगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की अनुमति दी थी। 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही चिकित्सकों के लिए आवास तैयार करने की जिम्मेदारी शासन ने कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद प्रतापगढ़ परियोजना को देते हुए पांच करोड़ का बजट भी जारी कर दिया था। अप्रैल 2015 से भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था ने शुरू किया, मगर आज तक भवन बनकर तैयार नहीं हो पाया है। जबकि मार्च 2022 में कार्यदायी संस्था को भवन तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करना था। भवन न मिलने की वजह से आज तक अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इससे सैकड़ों गांव के लोगों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है। उन्हें मानधाता, रानीगंज या फिर मऊआइमा के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने बताया कि कार्यदायी संस्था को तीन नोटिस दिया जा चुका है। अब ब्लैक लिस्टेड घोषित करने के लिए शासन को पत्र लिखा जा रहा है। चिकित्सकों के आवास, पानी टंकी और शौचालय के साथ भवन में दरवाजे लगाने का कार्य बाकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें