फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण नाराज, उपकेंद्रों का घेराव

Tue, 25 Jul 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज, पट्टी, लालगंज, जेठवारा,दिलीपपुर, फतनपुर, पांडेयतारा, मानधाता, अंतू, सदर व शहरी क्षेत्र में लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

प्रतापगढ़। गर्मी की वजह से जिले में बिजली आपूर्ति एक बार फिर लड़खड़ा गई है। हल्की बारिश और हवा तेज होने से बिजली गुल हो रही है। मंगलवार को अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने रानीगंज, दिलीपपुर, फतनपुर, पांडेयतारा समेत कई विद्युत उपकेंद्रों का घेराव कर नारेबाजी की। शहरी क्षेत्र में भी बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। लोगों का आरोप है कि बिना सूचना के कई-कई घंटे बिजली कटौती की जा रही है। वहीं विभागीय अफसर कटौती का कारण लोकल फॉल्ट बता रहे हैं।
आंकड़ों के मुताबिक जिले बिजली आपूर्ति के मामले में जिले के 68 विद्युत उपकेंद्रों में 27 की स्थिति बहुत खराब है। शहर के दहिलामऊ, रूपापुर, कादीपुर, अंतू के गड़वारा, संड़वा चंद्रिका, मानधाता के बलिकरनगंज, विश्वनाथगंज, जेठवारा सराय भीमसेन, रानीगंज, दिलीपपुर, फतनपुर, पांडेयतारा, लालगंज के तेजगढ़, हीरागंज, भुपियामऊ ग्रामीण सहित कुल 27 विद्युत उपकेंद्रों पर रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति नहीं की जाती। मनमानी बिजली कटौती से गर्मी से परेशान लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

रानीगंज, तवंकलपुर उपकेंद्र से जुड़े 70 गांव व नगर पंचायत के 15 मोहल्लों में मनमानी कटौती से लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को ग्रामीणों ने रानीगंज उपकेंद्र का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। नाराज ग्रामीणों ने दिलीपपुर, फतनपुर, पांडेयतारा समेत कई उपकेंद्रों का भी घेराव किया। विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को किसी तरह आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
कंधई के दिलीपपुर व सोनाही विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 60 गांवों के लोगों का आरोप है कि चार दिन बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई है। दिन व रात के समय 19 घंटे के रोस्टर में लोकल फाॅल्ट बताकर चार से पांच घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। एसडीओ रणविजय सिंह ने दावा किया कि विद्युत भार बढ़ने पर फाॅल्ट निकल रहा है।
गौरा, पांडेयतारा, खाखापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 125 गांवों में भी पांच दिन से बिजली की मनमानी कटौती के चलते 19 घंटे के रोस्टर में सिर्फ 10 घंटे ही बिजली मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारियों के मुताबिक विद्युत भार बढ़ने से एचटी लाइन का जंफर व फ्यूज उड़ रहा है। डिस्क पंचर होने की वजह से फॉल्ट खोजने में समय लग रहा है। पांडेय तारा उपकेंद्र के एसडीओ सहदेव यादव ने बताया कि विद्युत भार बढ़ने की वजह से समस्या आ रही है। शिकायत को संज्ञान में लेकर मरम्मत कराई जा रही है। मनमानी कटौती का आरोप बेबुनियाद है।
................
बांस से टकराए तार, दहिलामऊ उपकेंद्र में दो घंटे ब्रेकडाउन
मंगलवार को दिन में करीब दो बजे तेज हवाओं के चलते से भुपियामऊ उपकेंद्र से दहिलामऊ उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए की मेन लाइन के तार में बांस टकरा गए। इस वजह से बिजली गुल हो गई। 33 केवीए की आपूर्ति ठप होने से करीब दो घंटे तक उपकेंद्र में ब्रेकडाउन रहा। शाम चार बते तक मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन

................

विद्युत भार बढ़ने की वजह से एलटी वायर में शाॅर्ट सर्किट से एचटी व ट्रांसफार्मर के टर्मिनल जल रहे हैं। समय पर मरम्मत कराने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने का आदेश सभी उपकेंद्रों के एसडीओ व जेई को दिया गया है। किसी प्रकार से मनमानी कटौती नहीं की जा रही है।


- सतपाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें