घर के भीतर युवक ने आधी रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे लोकई मुस्तफाबाद निवासी गंगाराम यादव उर्फ भेली(४५) बुधवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। परिजन बाहर बरामदे में सो रहे थे। सुबह परिजन जगने के बाद घर के भीतर गए तो गंगाराम का शव फांसी पर लटका देख सन्न रह गए।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक घर पर रहकर खेती बारी का काम करता था और अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को निराश्रित छोड़ गया। परिजन घटना की वजह नहीं बता पाए। उदयपुर एसओ निकेत भारद्वाज ने बताया कि परिजनों के मुताबिक मृतक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट कारण ज्ञात हो सकेगा।