फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रेलवे के संविदा कर्मी का विवाहिता के घर मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट कोतवाली के चंद्रसेन गांव में शुक्रवार रात विवाहिता से मिलने गया युवक घर के अंदर मृत मिला। रेलवे में संविदा पर नौकरी करने वाला युवक विवाहिता के फोन कर बुलाने के बाद उसके घर पहुंचा था। युवक के पिता ने प्रेम संबंध को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के गांजा गांव निवासी राजवेंद्र सिंह उर्फ विकास (30) प्रयागराज के सूबेदारगंज स्थित रेलवे के स्लीपर प्लांट में संविदा पर नौकरी करता था। राजवेंद्र के पिता नरपत सिंह के मुताबिक शुक्रवार रात आठ बजे चंद्रसेन गांव की एक महिला ने राजवेंद्र को फोनकर अपने घर बुलाया था। आरोप है कि राजवेंद्र के पहुंचने पर महिला के परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर गला दबाकर हत्या कर दी। खुदकुशी का रूप देने के लिए शव फंदे से टांग दिया गया।
घटना की सूचना गांव के ही एक युवक ने फोन कर दी। इस घर में कोहराम मच गया। नरपत सिंह के मुताबिक वह रात को ही महिला के घर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा अंदर से नहीं खोला गया तो पुलिस को खबर दी। पुलिस पहुंची, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बाद में इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे तो घर के अंदर राजवेंद्र का शव पड़ा मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि युवक व महिला के बीच प्रेम संबंध काफी पहले से थे। युवक की हत्या हुई या फिर उसने खुदकुशी की, इसका राज पोस्टमार्टम के बाद हो सकेगा।
विज्ञापन



गांव से शुरू हुई प्रेम कहानी क दुखद अंत
राजवेंद्र जिस युवती से प्यार करता था उसकी शादी चंद्रसेन गांव में हो गई। इसके बाद भी दोनों चोरी छिपे अक्सर मिलते थे। महिला का पति भी प्राइवेट जॉब करता है। शुक्रवार को वह नाइट ड्यूटी जाने की बात कहकर पति घर से चला गया। इसके बाद राजवेंद्र को महिला ने फोन करके घर बुला लिया। इसके बाद युवक का शव महिला के अंदर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें