फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh Crime : लापता पेंटर की लाश झाड़ियों में मिली, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 24 Jun 2023 03:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरेकेशवराय का पुरवां निवासी कुंवर सिंह शुक्रवार से लापता चल रहा था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच बगीचे के झाड़ियों में एक लाश देखी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान में जुटी तो उसकी शिनाख्त कुंवर सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
झाड़ियों में शव मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से लापता पेंटर की लाश शनिवार को बगीचे के झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरेकेशवराय का पुरवां निवासी कुंवर सिंह शुक्रवार से लापता चल रहा था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच बगीचे के झाड़ियों में एक लाश देखी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान में जुटी तो उसकी शिनाख्त कुंवर सिंह के रूप में हुई। वह पेंटर का काम करता था। उसके तीन बेटे जगन (17), मगन (15) और दादू (13) वर्ष हैं। पत्नी मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें