फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नहर में डूबे युवक का उतराया शव, घर में कोहराम

Sat, 15 Jul 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को कटरा गांव का युवक नहर में नहाने के दौरान डूबा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो
विहार। बाघराय क्षेत्र के देवरपट्टी कटरा बिहार गांव के केशव सिंह का बीस वर्षीय बेटा प्रशांत सिंह उर्फ नीतीश सिंह बीते बुधवार की शाम भदरी माइनर के लोदीपुर नहर में नहाने के दौरान डूब गया था। शुक्रवार को उसका शव शकरदहा में उतराया मिला। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

गोताखोर नहर में दो दिन से प्रशांत की तलाश रहे थे। काफी खोजबीन की के बाद भी उसका पता नहीं चला था। शुक्रवार की सुबह शकरदहा क्रॉसिंग स्थित नहर फाटक के पास एक शव उतराया मिला। सूचना पाकर पुलिस कर्मियों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। बेटे का शव देखते ही पिता केशव सिंह बिलख पड़े। उन्होंने उसकी शिनाख्त करते हुए कहा, यह प्रशांत का ही शव है। पिता को रोता बिलखता देख वहां मौजूद ग्रामीणों का कलेजा फट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें