क्षेत्र के पूरे शिवभीख रोर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार मिश्र (40) का शव छत में लगे चुल्ले के सहारे रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा है।
परिजनों के अनुसार, पांच वर्ष से वीरेंद्र मानसिक रूप से बीमार था। बुधवार को भोर में परिजन बीमार बहू का इलाज कराने प्रयागराज गए थे। इसी बीच वीरेंद्र ने खुदकुशी कर ली। सुबह सात बजे आसपास के लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो कमरे के अंदर गए। वहां वीरेंद्र का शव फंदे से लटका था। सूचना पर परिजन घर पहुंचे। एसएचओ श्रवण कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी सुनैना, बेटी वैष्णवी, दिशा, लक्ष्मी का रो -रोकर बुरा हाल है। संवाद