फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ससुराल में घर के सामने पेड़ पर झूलता मिला युवक का शव

Sat, 05 Aug 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में रह रहे युवक युवक का फांसी पर झूलता हुआ शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना अंतर्गत असरोपुर गांव निवासी दिनेश गौतम पुत्र रामजियावन गौतम की शादी बीते अप्रैल में भुशहर गांव निवासी रामधन की पुत्री विद्या देवी के साथ हुई थी।
बीते एक माह से दिनेश अपनी ससुराल में निवास कर रहा था। शुक्रवार की सुबह घर के लोग सो कर उठे तो घर के सामने नीम के पेड़ पर झूलता हुआ उसका शव दिखाई दिया। घटना की जानकारी परिजनों ने पट्टी पुलिस को दी। एसआई विनोद कुमार, सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

शव को नीचे उतरवाया और विधिक कार्रवाई पूर्ण कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने के बाद दिनेश के परिजन भी उसकी ससुराल पहुंच गए। परिजन हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।


युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने युवती को भगा ले जाने के दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की है। आसपुर देवसरा थाना के उप निरीक्षक अनिल कुमार राय ने पूर्व में दर्ज मुकदमे के आरोपी अजीत कुमार यादव निवासी नचरौला को ढकवा मोड़ तिराहे से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

...
जहरीले जंतु के काटने से किशोर की मौत
भुशहर गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र सूर्य प्रकाश उम्र 17 वर्ष गुरुवार की रात खाना खाने के बाद घर के सामने सो रहा था। तभी बिस्तर पर उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से घर पर कोहराम मचा हुआ है।

.....

किशोरी को भगाने के मामले में अपहरण, दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट
पट्टी। चौदह वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीती 2 अगस्त को शाम लगभग चार बजे जब घर के लोग खेत में काम करने गए थे और उसकी बेटी घर पर अकेली थी। गांव का एक युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर आया और उसकी बेटी को लालच तथा देकर और बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
खोजबीन के दौरान जब उसे गांव के ही युवक के विषय में जानकारी हुई तो वह उसके घर पूछने चला गया। आरोप है कि इस दौरान उसे जातिसूचक शब्दों से गालियां दी गई। पुलिस ने आरोपी विक्रम पटेल निवासी सरसतपुर तथा दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण, एससी एसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
....


फोटो...33
कॉलेज से लौट रहे छात्र को युवकों ने पीटा, तहरीर
पट्टी। मजीठी गांव निवासी शिवम सरोज पुत्र दिनेश सरोज सौरभ शंशाक इंटर कालेज कंजा सराय गुलामी में इंटर का छात्र है। शुक्रवार को लगभग 12 बजे कालेज से वह अपने घर वापस आ रहा था। वह कंजा कोट के पास स्थित नाले के पास पहुंचा था कि वहां पर बने पुल पर कई युवक बैठे हुए थे। जब तक वह कुछ समझ पाता युवकों ने उसकी पिटाई शुरु कर दी। हल्ला गुहार पर जब आसपास के लोग दौडे़ तो उसके जान बच सकी। छात्र ने कोतवाली पुलिस को पिटाई करने वाले युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें