फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चंद्रिकन धाम के करीब मिला टैक्सी चालक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 18 Aug 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक सुभाष पांडेय। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंतू के पूरे अंती निवासी सुभाष पांडेय (26) का शव बृहस्पतिवार की सुबह चंद्रिकन जंगल तिवारीपुर के करीब मिला। वह सप्ताह भर पहले ही दिल्ली से आया था। मौके पर उसकी बाइक भी नहीं मिली। वह हेलमेट नहीं लगाए था। रोते-बिलखते परिजनों ने उसकी हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

पूरे अंती निवासी मनोज पांडेय का सुभाष इकलौता बेटा था। उससे छोटी बेटी रिया है। जिसकी शादी हो चुकी है। सुभाष दिल्ली में टैक्सी चलाता था। सप्ताह भर पहले ही वह घर आया था। बुधवार की शाम वह घर से चंद्रिकन धाम जाने की बात कहकर बाइक लेकर निकला था। रात में नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। तमाम प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद था।
बृहस्पतिवार की सुबह चंद्रिकन जंगल तिवारीपुर के करीब राहगीरों ने उसका शव पड़ा देखा। मौके पर भीड़ जुट गई। परिजन भी रोते-बिलखते वहां पहुंचे। चेहरे पर खून देख हर कोई हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद परिजनों से उसकी पहचान सुभाष के रूप में कराई। इकलौते बेटे के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। सिर में चोट भी लगी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। जिस जगह उसका शव मिला है। वहां नशे का इंजेक्शन भी मिला है। लोगों ने बताया कि परिवार के लोग भी उसकी कारस्तानी से तंग थे। पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि नशा करने के बाद वह मुंह के बल गिर गया हो, हेलमेट नहीं लगाए था, इसलिए सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हुई होगी। गायब बाइक का पता लगाया जा रहा है।

मृतक सुभाष पांडेय। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें