फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां परिवार, समाज व राष्ट्र की हैं अमूल्य धरोहर : प्रतिभा

विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित कन्या जन्मोत्सव  कार्यक्रम में बेटियों को उपहार देतीं राज्य मह
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रसूताओं को बेबी किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार बेटियों के संरक्षण, शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। जिसका लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन राज्य महिला आयोग की सदस्य ने चिकित्सालय का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर, ओपीडी में मरीजों और तीमारदारों से बातचीत की।
अस्पताल के जलभराव मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार का आदेश दिया। इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।
महिला बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। दो बंदियों ने व्यक्तिगत समस्या को साझा किया। समस्या निस्तारण के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने एसपी से फोन से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें