फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तांत्रिक संग आपत्तिजनक हालत में मिली बहू, फटकार पर सास की पिटाई

Tue, 09 May 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तांत्रिक संग आपत्तिजनक हालत में मिली बहू, फटकार पर सास की पिटाई
विज्ञापन

पीड़िता के सेना में तैनात पति की शिकायत पर पुलिस करेगी जांच
सांगीपुर। बहू को तांत्रिक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर सास के साथ मारपीट की गई। पीड़िता के सेना में तैनात पति ने तांत्रिक व बहू के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र पहाड़पुर एक गांव का पुरवा निवासी पीड़ित ने सोमवार को स्थानीय पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह दिल्ली में सेना में तैनात है। उसका आरोप है कि कुछ दिनों पहले एक तांत्रिक उसकी बहू को बहलाकर घर में रहने लगा। कुछ दिनों बाद तांत्रिक उसकी बहू को लेकर अक्सर रात में नदी किनारे श्मशान घाट पर तंत्रमंत्र के सिलसिले में जाने लगा। आरोप है कि उसकी पत्नी एक रात पीछा करते हुए नदी किनारे पहुंची तो बहू के साथ तांत्रिक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। तांत्रिक को फटकार फटकार लगाने पर के बहू साथ मिलकर आरोपी तांत्रिक ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। आरोपी तांत्रिक भदोही जिले का रहने वाला है। सांगीपुर एसओ ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद

अधिवक्ता के पिता के निधन पर जताया शोक
लालगंज। स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित शोकसभा में अधिवक्ता राजेश्वर यादव के पिता दसाराम यादव के असमय निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, धीरेंद्र शुक्ल, लाल विनोद सिंह, विभाकर शुक्ल, रवींद्र तिवारी, अमरनाथ यादव, राजेश तिवारी, हरकेश पटेल, विपिन शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


-
वैदिक मंत्रोचार के बीच बटुक उपनयन संस्कार संपन्न
उदयपुर। स्थानीय हनुमान मंदिर में रविवार की शाम 21 बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ। श्री अंबिका संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वाधान में संस्कृत के आचार्यों ने धार्मिक संस्कार के तहत बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक मंत्रोचार के बीच कराया। कार्यक्रम के दौरान संयोजक शिवधर पांडेय ने रवींद्र सिंह, इंद्रनारायण शुक्ल, डॉ. शक्तिधरनाथ पांडेय को सम्मानित किया। इस मौके पर हारित पांडेय, नीरज तिवारी, कुलदीप मिश्र, शैलेंद्र मिश्र, उमाकांत शुक्ल, देवकांत तिवारी, महर्षि पांडेय, वैभव पांडेय, रुद्रधर तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
महंगाई व बेरोजगारी समेत हर मुद्दे पर केंद्र सरकार नाकाम: प्रमोद
लालगंज। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भाजपा लगातार बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। मोदी सरकार के झूठे वादे आखिर कितने वर्षों में पूरे होंगे। कहा कि केंद्र की विफलताओं के कर्नाटक की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को आईना दिखाने का फैसला कर चुकी है। यह देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वहां लगातार रोड शो करने पर विवश होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के लगातार कर्नाटक में प्रचार प्रसार करने से यह स्पष्ट हो गया है कि खुद प्रधानमंत्री को भी देशवासियों से किए अपने वादों पर भरोसा नहीं रह गया है। संवाद
विज्ञापन

-
सच्चे मन से की गई भक्ति से श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं नारायण: नयनकृष्ण
लालगंज के घुइसरनाथ रोड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में जुटे श्रद्धालु
फोटो34
लालगंज। घुइसरनाथ रोड पर छोटी नहर के समीप आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा व्यास वृंदावन धाम से पधारे बाल व्यास नयनकृष्ण महराज ने कहा कि ईश्वर की भक्ति सदैव मन व भक्ति भाव से करनी चाहिए। उन्होंने भक्त प्रहलाद व ध्रुव की भगवान के प्रति निश्छल भक्ति भावना का उदाहरण रखते हुए कहा कि सच्चे मन से भगवान के प्रति समर्पित भक्ति का नारायण एक ने एक दिन किसी न किसी रूप में साक्षात दर्शन दिया करते हैं। भागवत कथा हमारी नई पीढ़ी के चरित्र निर्माण एवं उनमें धर्म के पथ के प्रदर्शन का सबसे सुगम व सरल मार्गदर्शिका है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश पांडेय, शिक्षक अजय सिंह, एसएन त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, रिंकू शुक्ला ने कथा व्यास का श्रीअभिषेक किया। संयोजक मंडल के रामनायक मिश्र, छविश्याम पांडेय, हर्षित तिवारी, सुशील पांडेय ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें