फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 31 Oct 2015 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जामताली। रानीगंज थाना क्षेत्र के जरियारी में बाइक सवारों ने एक दलित युवक को घर से बुलाने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के जरियारी निवासी टिड्डी उर्फ राजाराम (26) शुक्रवार शाम अपने भाई के तिलक कार्यक्रम के बाद मेहमानों को खाना खिला रहा था। इसी बीच दो बाइक सवार उसके घर से चंद कदम दूर रुके। ग्रामीणों के मुताबिक एक बच्चे से बाइक सवार युवकों ने राजाराम को बुलवाया। वह बिना कुछ सोचे समझे उस ओर चल पड़ा। बाइक सवार युवकों के करीब वह पहुंचा तो पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी और वह चीखते हुए घर की ओर भागा। इसी बीच हमलावर वहां से भाग निकले। रास्ते में ही राजाराम गिर गया और तड़पने लगा। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोगों संग परिवार के लोग भी दौड़े। राजाराम को लहूलुहान देख परिजन रोने बिलखने लगे।

 उसे वाहन से जिला अस्पताल ले जाने लगे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांस थम गई। यह देख परिजन शव लेकर घर लौट गए। एसओ लल्लन सिंह यादव दलबल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि मृतक का पिता सीताराम दो लोगों का नाम ले रहा है। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वैसे चर्चा रही कि राजाराम ने कुछ दिन पहले मजदूरी से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर कुछ लोग उससे खार खाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें